-
Manoj Tiwari Shweta Tiwari: बीजेपी (BJP) सांसद मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी ने साल 2020 में दूसरी शादी रचाई थी। पहली पत्नी का नाम रानी (Manoj Tiwari First Wife) तो दूसरी का नाम सुरभि तिवारी (Manoj Tiwari Second Wife) है। मनोज तिवारी के तलाक (Manoj Tiwari Divorce) में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को भी एक कारण बताया गया था। आइए जानें मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के बीच कैसी है बॉन्डिंग:
-
मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी के साथ भी उनकी जोड़ी बनी।
-
पर्दे पर मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। दोनों एक्टर साथ काम करते हुए अच्छे दोस्त भी बन गए।
-
कई कार्यक्रमों में भी दोनों एक साथ स्टेज शेयर करते नजर आए। दोनों के बीच की नजदीकी मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी को ठीक नहीं लगी।
-
साल 2010 में कलर्स टीवी के रियालिटी शो बिग बॉस 4 में भी मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी एक साथ नजर आए।
-
बिग बॉस में मनोज श्वेता तिवारी के काफी करीब रहे। उन्होंने शो में ही श्वेता से बताया भी था कि उनकी पत्नी रानी उन्हें लेकर क्या सोचती हैं।
-
शो में मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी। श्वेता तिवारी के कहने पर ही मनोज तिवारी ने शो में अपनी मूंछ भी मुंड़वा दी थी।
-
मनोज तिवारी तो शो से जल्दी निकल गए लेकिन श्वेता तिवारी शो की विनर बनीं। इस शो को दो साल बाद मनोज तिवारी की पत्नी रानी ने उन्हें तलाक दे दिया औऱ बेटी को लेकर उनसे अलग हो गईं।
-
पत्नी से तलाक के बाद भी मोनज तिवारी श्वेता तिवारी के अच्छे दोस्त बने रहे। श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी रचाई तब भी मनोज तिवारी उनके साथ दिखे।
-
मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं अकसर मिलते रहते हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुईं।
-
श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी।
-
पहली पत्नी रानी और बेटी ऋति के साथ मनोज तिवारी।
-
All Photos: Social Media
